Elephant Terror: बीच सड़क पर मंडराता रहा हाथी, आवाजाही रही बंद

X
By - yaminee pande |8 Dec 2023 11:51 AM IST
कोरबा जिले में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। अपने झुंड से बिछड़कर एक हाथी देर रात बीच सड़क पर मंडरा रहा था। इस वजह से आवाजाही बंद रही। पढ़िए पूरी खबर...
उमेश यादव-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। अपने झुंड से बिछड़कर एक हाथी देर रात बीच सड़क पर मंडरा रहा था। इस वजह से आवाजाही बंद रही। वहीं वन विभाग लगातार हाथियों पर नजर रखे हुए है। यह मामला कटघोरा वन मंडल क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर गुरसिया के बीच एक लोनर हाथी बीच सड़क पर देर रात तक मंडराता रहा। इससे आवाजाही बंद रही। बताया जा रहा है कि, कटघोरा वन मंडल के ऐतमानगर में 60 हाथी अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहे हैं। वहीं वन विभाग इन पर नजर रखे हुए है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS