Elephants Terror : दंतैल हाथी ने चार लोगों पर किया जानलेवा हमला, 2 की मौत…2 घायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले (Korba district) के केंदई और ऐतमा नगर रेंज ( Kendai and Aitma Nagar ranges )में लगातार 41 हाथियों (elephants) का दल विचरण कर रहे हैं। वहीं फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस दौरान एक दंतैल हाथी ने चार लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में 2 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम( Forest Department )मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल (hospital )में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कटघोरा वनमण्डल के चोटिया डंप एरिया की है। चारों लोग खेत में मशरूम लेने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान एक दंतैल हांथी ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में 2 ननद-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। वही भांजा और मृतक महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा हैं कि, सभी लोग एक ही परिवार के है। फिलहाल वन विभाग की टीम हाथियों के दल को खदेड़ने की कोशिश कर रहे है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS