कर्मचारियों ने निकाली आक्रोश रैली : स्वास्थ्यकर्मी से रेप पर आक्रोश, कर्कमचारी कर रहे आरोपियों को फांसी की मांग...

कर्मचारियों ने निकाली आक्रोश रैली : स्वास्थ्यकर्मी से रेप पर आक्रोश, कर्कमचारी कर रहे आरोपियों को फांसी की मांग...
X
महिला स्वास्थ्यकर्मी से रेप के मामले को लेकर विभिन्न अधिकारी कर्मचारी संगठनों का प्रदर्शन शुरु कर दिया है। शिक्षक, नर्स, मितानिन, स्वास्थ्य और राजस्व अमले से जुड़े कर्मचारी मनेन्द्रगढ़ में आक्रोश रैली निकाल रहे हैं पढ़िए पूरी खबर...

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ज़िले में महिला स्वास्थ्यकर्मी से रेप के मामले को लेकर विभिन्न अधिकारी कर्मचारी संगठनों का प्रदर्शन शुरु कर दिया है। शिक्षक, नर्स, मितानिन, स्वास्थ्य और राजस्व अमले से जुड़े कर्मचारी मनेन्द्रगढ़ में आक्रोश रैली निकाल रहे हैं। रैली निकाल कर रेप के आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे है। आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पूर्व मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के छिपछिपी के उप स्वास्थ्य केंद्र में कम्युनिटी हेल्थ आफिसर के साथ अस्पताल में दुष्कर्म हुआ था। कांग्रेस के नेता ने अपने 4 दोस्तों के साथ मिलकर 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया था। आरोपियों ने उप स्वास्थ्य केंद्र के अंदर युवती का हाथ-पैर बांधकर इस घटना को अंजाम दिया। दो आरोपी उसका साथ दे रहे थे और इस पूरी घटना का वीडियो भी बना रहे थे। मुख्य आरोपी 17 साल का नाबालिग है।


दिनदहाड़े इतनी बड़ी घटना

यह घटना छिपछिपी गांव के झगराखांड थाना क्षेत्र की है। उप स्वास्थ्य केंद्र में दिनदहाड़े इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में दो हफ्ते पहले गैंगरेप की खबर सामने आई थी। युवक जिसके बाद पुलिस प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे हैं।


Tags

Next Story