संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर लगाया एम्सा : संविदाकर्मी करेंगे जल सत्याग्रह, हड़ताल करने वाले कार्मचारियों पर क्यों लगा एम्सा...पढ़िए

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर लगाया एम्सा : संविदाकर्मी करेंगे जल सत्याग्रह, हड़ताल करने वाले कार्मचारियों पर क्यों लगा एम्सा...पढ़िए
X
राज्य सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों पर एस्मा लगा दिया है। यह एस्मा संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को तोड़ने के लिए लगाया गया है। संविदा कर्मी अब जल सत्याग्रह करने वाले हैं...पढ़िए पूरी खबर

रायपुर- राज्य सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों पर एस्मा लगा दिया है। यह एस्मा संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को तोड़ने के लिए लगाया गया है। आपको बता दें, मांगे पूरी नहीं करने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार के खिलाफ हड़ताल की थी। हालांकि मंत्री टीएस सिंहदेव के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल बंद कर दी थी। आपको बता दें, मंगलवार की रात सरकार ने एस्मा का आदेश जारी किया है। इसी संदर्भ में संविदा कर्मियों के संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने जल सत्याग्रह करने का ऐलान किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के साथ सभी कर्मचारी नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर जल सत्याग्रह करने के लिए शामिल होंगे।

सरकार ने एम्सा लगाने के क्यों दिए आदेश...

स्वास्थ्य सुविधाओं की अत्यावश्यक सेवाओं को बंद करने की वजह राज्य शासन के गृह विभाग और प्रदेश सरकार की ओर से एस्मा लगाने का आदेश दिया गया है। दरअसल, आवश्यक सेवाओं डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी, एम्बुलेंस सेवाओं में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों ने अपना काम करने से मना कर दिया। इसलिए यह फैसला लेना पड़ा।



Tags

Next Story