आमाबेड़ा के जंगलों में भीषण मुठभेड : जान बचाकर भागे नक्सली, कैंप ध्वस्त, वर्दी, किताबें, दवाइयां भी बराबद

आमाबेड़ा के जंगलों में भीषण मुठभेड : जान बचाकर भागे नक्सली, कैंप ध्वस्त, वर्दी, किताबें, दवाइयां भी बराबद
X
डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान बरसते पानी में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। फिर जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जान बचाकर मौके से भाग निकले। पढ़िए पूरी खबर...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड हो गई। मुठभेड़ जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र के जंगलों में हुई। जवानों ने नक्सलियों का कैम्प धस्वत कर दिया है। साथ ही बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में कुछ नक्सली घायल हुए हैं। एसपी शलभ सिन्हा ने मुठभड़े की पुष्टि की।

1 घंटे तक दोनों ओर से होती रही फायरिंग

मिली जानकारी के अनुसार आमाबेड़ा क्षेत्र के जंगलों में शुक्रवार शाम को डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान बरसते पानी में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। फिर जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जान बचाकर मौके से भाग निकले। मुठभेड़ रुकने के बाद जवानों ने सर्चिंग शुरू की तो जंगल में नक्सलियों का कैंप मिला। तलाशी लेने पर कैंप से बड़ी मात्रा में किताबें, दवाइयां, नक्सली वर्दी, बर्तन, खाने का सामान सहित अन्य सामग्री बरामद हुई है। रात तक जवानों की सर्चिंग जंगल में जारी थी।

नक्सलियों की रणनीति फेल

एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। बारिश के मौसम में जंगल को अपनी ढाल की तरह इस्तेमाल करने वाले नक्सलियों की रणनीति इस बार फेल हो गई है। सुरक्षाबलों की दखल जंगलों के अंदर तक हो जाने की वजह से नक्सली अपने लिए महफूज ठिकाना तक नहीं खोज पा रहे हैं।

Tags

Next Story