अरनपुर के जंगलों में मुठभेड़ : सर्चिंग पर निकले जवानों ने नक्सलियों को घेरा, दोनों ओर से जमकर गोलीबारी जारी...

अरनपुर के जंगलों में मुठभेड़ : सर्चिंग पर निकले जवानों ने नक्सलियों को घेरा, दोनों ओर से जमकर गोलीबारी जारी...
X
नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में शुक्रवार को जवानों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, DRG के जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया है।

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में शुक्रवार को जवानों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, DRG के जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया है। फिलहाल अंदरूनी और नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इस मुठभेड़ की पुष्टि दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने की है

दरअसल, दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में भारी संख्या में नक्सलियों घूम रहे थे। जिसकी खबर गुरुवार की रात जवान को लगी। जिसके बाद जवान देर रात सर्चिंग पर निकले थे। मुखबिर के सूचना के मुताबिक, जवान नक्सलियों के कोर इलाके में जा घुसे है। शुक्रवार की सुबह जवानों को देख माओवादियों ने भी फायर खोल दिया। जिसके बाद DRG जवानों ने भी मोर्चा संभाला और माओवादियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। सूत्रों के मुताबिक, करीब 3 अलग-अलग जगहों से जवानों ने माओवादियों को घेर लिया है। अभी भी जवानों और माओवादियों में मुठभेड़ जारी है।

Tags

Next Story