नक्सलियों से मुठभेड़ : आधे घंटे तक चली फायरिंग, महिला नक्सली LOC कमांडर घायल...

टोकेश्वर साहू/कांकेर- नक्सल प्रभावित बड़गांव क्षेत्र में बीती रात सुरक्षाबलों और नक्सलियो के बीच मुठभेड़ मेंमहिला माओवादी घायल हो गईं थीं। महिला माओवादी के पैर में गोली लग गई थीं। घायल महिला नक्सली की शिनाख्त LOC कमांडर फगनी के नाम से हुई है। इस वक्त जवान महिला माओवादी को जंगल से बाहर निकाल लिया गया है। जिस वक्त यह घटना हुई थी उस वक्त घायल महिला माओवादी को छोड़कर नक्सली भाग खड़े हुए थे। बता दें, घटनास्थल से भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है। इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने दी है।
सर्चिंग के लिए निकले थे जवान...फिर क्या हुआ
जानकारी के अनुसार, माओवादियों की मौजूदगी होने की सूचना मिलते ही बीएसएफ 178 बटालियन की संयुक्त पार्टी ग्राम मरकाचुवा की तरफ पहुंची थी। यह जगह परतापुर थाना से लगभग 10 किलोमीटिर दूर है। जवान लगभग रात 8 बजे ग्राम उपांजुर के पास पहुचे थे, तभी अचानक माओवादियों की ओर से गोली चला दी गई। गश्त पर निकली टीम ने मोर्चा संभालते ही जवाबी फायरिंग की, माओवादी और जवानों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। जिसके बाद जान बचाने के लिए नक्सली जंगल की ओर भाग निकले, वहीं गश्ती टीम लगातार फायरिंग जारी रखी। इस फायरिंग में बीएसएफ के जवान विकास सिंह को मामूली चोट आई है और वर्तमान में उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। बता दें, गश्ती टीम ने सर्चिंग अभियान रात को चलाया था। जिसमें घायल अवस्था में वर्दीधारी महिला नक्सली मिली थी।
एक जवान को आई चोट...
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि, बीती रात को हुई मुठभेड़ में बीएसएफ के एक जवान विकास सिंह को मामूली चोट आई है और उसकी स्थिति सामान्य है। वहीं घायल महिला नक्सली को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
घायल महिला माहोवादी की पहचान कैसे हुई...
बता दें, घायल महिला माओवादी की पहचान राजनांदगांव-कांकेर डिवीजन की सदस्या फगनी के रूप में हुई है। घायल महिला माओवादी फगनी के पति विनोद मदनवाड़ा एलओएस कमांडर है। जवानों ने घायल महिला नक्सली को इलाज के लिए कांकेर जिला अस्पताल पहुंचा दिया है, जहां उसका इलाज जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS