गो हत्या करते पूरा परिवार गिरफ्तार : बाप, बेटी, बहू गिरफ्तार... बेटा भाग निकलने में सफल रहा...

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में गौ हत्या करते हुए एक परिवार रंगे हाथों पकड़ा गया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम 60 साल खुर्शीद अनवर, उसकी बेटी शहाना, बहू रिजवाना और बेटा अशरफ है। वहीं बेटा अशरफ फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामला मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों के पास से गाय का सिर, चारों पैर और दूसरे अंगों को जब्त कर लिया है। मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सचिन सिंह ने बताया कि मुस्लिम कब्रिस्तान मोहल्ले के वार्ड नंबर 4 का रहने वाला परिवार जिस हथियार से गाय को काट रहा था, उसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है। इधर गौरक्षा वाहिनी और सर्व हिंदू संगठन ने घटना के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बजरंग दल के जिला संयोजक ने इस गोहत्या की जानकारी के खुलासे में बड़ी भूमका निभाई।
हमेशा कहीं-न-कहीं से गाय लेकर आते थे
पूरा परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का रहने वाला है। ये परिवार पिछले 2-3 सालों से यहां रह रहा है। पड़ोसियों ने बताया कि, ये लोग हमेशा कहीं-न-कहीं से गाय लेकर आते थे। उसे घर के बाहर 2-3 दिनों तक बांधकर रखते थे, लेकिन उसके बाद गाय का कुछ पता नहीं चलता था। अभी 2 दिन पहले भी एक गाय ये लोग लेकर आए थे, लेकिन आज सुबह से ही वो दिखाई नहीं दे रही थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS