कोरोना की विधानसभा में एंट्री, सीएम समेत कई मंत्री-विधायकों पर खतरा मंडराया

रायपुर। दुर्ग विधायक और छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा मंगलवार तक विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही में शामिल थे। विधानसभा से घर लौटने के बाद रात में उन्हें महामारी के लक्षण महसूस हुए।
आज सुबह उन्होंने रैपिड एंटिजन टेस्ट कराया। इसका परिणाम पॉजिटिव आया है। इसके बाद कांग्रेस विधायक ने सोशल मीडिया के जरिए कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सार्वजनिक की। उन्होंने लिखा, "विगत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अपना टेस्ट कराने और स्वयं का और परिजन का ध्यान रखने की अपील करता हूं।
डॉक्टरों की सलाह के बाद विधायक ने खुद को अपने घर में ही आइसोलेट कर लिया है। उनका इलाज चलेगा, लेकिन उनके संपर्क में आए विधायकों-अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। विधानसभा की जिस सीट पर अरुण वोरा बैठते हैं, उसकी बाजू वाली सीट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की है। वोरा की सामने वाली सीट पर वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू और सत्यनारायण शर्मा की सीट है। बजट भाषण से पूर्व वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ भी मौजूद रहे थे। ताजा खबर है कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवव्रत सिंह भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS