मंत्रालय में नहीं मिलेगी आसानी से एंट्री, सेक्रेटरी की अनुशंसा पर ही बनेगा पास

मंत्रालय में नहीं मिलेगी आसानी से एंट्री, सेक्रेटरी की अनुशंसा पर ही बनेगा पास
X
मीडिया को भी नहीं मिलेगा मंत्रालय के भीतर सीधे प्रवेश, कोविड संक्रमण से बचाव के लिए लिया गया निर्णय। पढ़िए पूरी खबर-

रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रवेश अब सहज नहीं होगा। दरअसल कोविड संक्रमण से बचाव के लिए निर्णय लिया गया है कि अब मंत्रालय में प्रवेश के लिए सिकरेट्री की अनुशंसा पर ही प्रवेश पास बन सकेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए आदेश दिया है। मंत्रालय में अनावश्यक भीड़ कम करने के लिए यह अस्थायी व्यवस्था जारी की गई है। इस नियम के दायरे में सभी हैं। मीडियाकर्मी भी सीधे मंत्रालय के भीतर फिलहाल सहज प्रवेश हासिल नहीं कर पाएंगे।

बता दें मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में एक आदेश निकालकर मंत्रालय में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था। अब छत्तीसगढ़ के मंत्रालय में भी प्रवेश की व्यवस्था टाईट कर दी गई है। अभी तक मंत्रालय में मंत्री या सिकरेट्री के स्टाफ, डिप्टी सिकरेट्री, अंडर सिकरेट्री की अनुशंसा पर गेट पर पास बना दिए जाते थे। लेकिन, सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए आदेश निकाल दिया है।

ज्ञात हो कि मंत्रालय में कोविड संदिग्ध पाए गए थे, जिसके बाद यह व्यवस्था प्रभावी कर दी गई है।

Tags

Next Story