चौड़ीकरण के लिए डेढ़ महीने पहले उखाड़ी सड़क, अब तक चालू नहीं निर्माण कार्य

चौड़ीकरण के लिए डेढ़ महीने पहले उखाड़ी सड़क, अब तक चालू नहीं निर्माण कार्य
X
रायपुर: राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने कई उपाय किए जा रहे हैं। व्यवस्था सुधारने जो उपाय किए जा रहे हैं, वह कार्य समय पर पूरा नहीं होने पर समस्या कम होने के बजाय और बढ़ती जा रही है।

रायपुर: राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने कई उपाय किए जा रहे हैं। व्यवस्था सुधारने जो उपाय किए जा रहे हैं, वह कार्य समय पर पूरा नहीं होने पर समस्या कम होने के बजाय और बढ़ती जा रही है। कलेक्टर के आदेश पर संतोषी नगर से टाटीबंद तक सर्विस रोड चौड़ीकरण करने का कार्य किया जाना है। आदेश के बाद सड़कों को एक से डेढ़ माह पहले खोदा गया है। सड़क खुदाई को डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी अब तक सड़क का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्रबंधन से संपर्क करने पर जिम्मेदार अफसर का कहना है कि उनका प्रोजेक्ट वर्तमान में टाटीबंद में फ्लाईओवर बनाने का है। इसके अलावा रायपुर में कोई दूसरा प्रोजेक्ट नहीं है।

उल्लेखनीय है कि सिटी बस तथा अन्य रूटों पर संचालित बसों की वजह से संतोषी नगर से टाटीबंद तथा पचपेड़ी नाका सर्विस रोड में जाम की स्थिति निर्मित होती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने दो माह पूर्व सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों की बैठक बुलाई थी। बैठक में सर्विस रोड चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर सर्विस रोड चौड़ीकरण करने सड़कों की खुदाई की गई। खुदाई करने के बाद कुछ जगहों पर डामरीकरण का कार्य किया गया, शेष अन्य को छोड़ दिया गया है। इससे ज्यादा से ज्यादा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

दुर्घटनाजन्य श्रेणी में है मार्ग

उल्लेखनीय है कि संतोषी नगर से टाटीबंद मार्ग तथा सर्विस रोड दुर्घटनाजन्य श्रेणी में शामिल है। इस मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस लिहाज से इस मार्ग का जल्द से जल्द चौड़ीकरण करना अनिवार्य है। पिछले दिनों इस मार्ग पर रोड क्रास करती एक महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हुई थी। इसके साथ ही इस मार्ग पर आए दिन छोटी-मोटी सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

मार्ग जर्जर होने की वजह से हाईवे पर चलने को मजबूर

नेशनल हाईवे पर सर्विस रोड का निर्माण छोटे तथा मध्यम वाहनों की आवाजाही के लिए किया जाता है। सर्विस रोड की खुदाई होने की वजह से दोपहिया वाहन चालक नेशनल हाईवे पर वाहन चलाने को विवश हैं। इसके कारण हर समय एक्सिडेंट की आशंका बनी रहती है।

कलेक्टर ने कहा मामले की जानकारी लेता हूं

नेशनल हाईवे और सर्विस रोड नेशनल हाईवे अथारिटी के अधीन आता है। इस संबंध में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नरेंद्र सिंह से संपर्क किया गया, तो उन्होंने सर्विस रोड पर किसी तरह से कोई निर्माण कार्य चलने की बात से इनकार किया। कलेक्टर से संपर्क करने पर कलेक्टर ने मामले की जानकारी लेने के बाद कुछ बता पाने की बात कही। लोक निर्माण विभाग के ईई हेमंत अरोरा ने सर्विस रोड को एनएच का पार्ट बताया। ऐसे में सवाल उठता है कि सर्विस रोड चौैड़ीकरण करने का कार्य आखिर कौन सा विभाग कर रहा है।

Tags

Next Story