कांग्रेस का हर कार्यकर्ता 'अनवर' बने : चंद्राकर बोले- रायपुर से दिल्ली तक बने स्पेशल पाइप लाइन का बहाव बना रहना चाहिए...

कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अनवर बने : चंद्राकर बोले- रायपुर से दिल्ली तक बने स्पेशल पाइप लाइन का बहाव बना रहना चाहिए...
X
विधायक बृहस्पति सिंह ने थप्पड़ लगाए, छन्नी साहू ने मंगल सूत्र दे दिया, विधायक शकुंतला ने दो घंटे के अंदर ट्रांसफर करवा दिया, चंद्रदेव राय और देवेंद्र यादव की संपत्ति ED ने जब्त की है, जिससे वे कांग्रेस के कोषाध्यक्ष बनने के लायक हो गए। वहीं कवासी लखमा ने शराब घोटाले के जरिए कांग्रेस को समृद्ध कर दिया... उन्होंने और क्या कहा... पढ़िए..

स्वप्निल गौरखेड़े-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने मनी लांड्रिंग को लेकर कांग्रेस पर करारा तंज कसा है। श्री चंद्राकर ने कहा है कि, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अनवर बने.... ऐसी शुभेच्क्षा करता हूं। सच सामने आना चाहिए। कोर्ट में जज के सामने अनवर द्वारा ईडी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए खुदकुशी कर लेने की बात पर श्री चंद्राकर ने कहा कि, ऐसी बात नहीं करना चाहिए, कांग्रेस को जांच एजेंसी पर भरोसा करना चाहिए। मनी लांड्रिंग को लेकर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि, रायपुर से दिल्ली तक स्पेशल पाइप लाइन बनी है और पाइप का बहाव बना रहना चाहिए। इसके लिए शहादत तो होनी चाहिए।

सभी विधायक अच्छा काम कर रहे

सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मंत्री चंद्राकर ने तंज कसा है। उन्होंने CM के अच्छे काम करने वाले विधायकों के टिकट नहीं कटने वाले बयान पर कहा कि, कांग्रेस के सभी विधायक अच्छा काम कर रहे हैं। टिकट काटने लायक स्थिति नहीं है। विधायक बृहस्पति सिंह ने थप्पड़ लगाए, छन्नी साहू ने कार्यकर्ता के लिए मंगल सूत्र दे दिया, विधायक शकुंतला ने दो घंटे के अंदर ट्रांसफर करवा दिया, चंद्रदेव राय और देवेंद्र यादव की संपत्ति ED ने जब्त की है, जिससे वे कांग्रेस के कोषाध्यक्ष बनने के लायक हो गए। वहीं कवासी लखमा ने शराब घोटाले के जरिए कांग्रेस को समृद्ध कर दिया। सब के सब अच्छा काम कर रहे हैं। कौन बुरा काम कर रहा है? कांग्रेस के मापदंड में सारे विधायक खरे उतरे हैं।

कर्नाटक में कड़ा संघर्ष

श्री चंद्राकर ने कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कर्नाटक चुनाव के एक्जिट पोल पर कहा कि, कर्नाटक चुनाव में कड़ा संघर्ष है। बीजेपी भी जानती थी कड़ा संघर्ष है। दो दिन में परिणाम सबके सामने आ जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कर्नाटक के लिए जो विजन प्रस्तुत किया है, उसका सकारात्मक प्रभाव रहेगा। कांग्रेस ने नकारात्मक प्रचार का सहारा लिया। कर्नाटक की जनता बहुत पढ़ी लिखी है। जनता ऐसे नकारात्मक चुनाव प्रचार से दूर रहेगी।

Tags

Next Story