संपर्क से समर्थन अभियान : पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम बोले- देश के एकमात्र मुख्यमंत्री अश्लील सीडी बनाने के मामले में जमानत पर हैं...

अक्षय साहू/राजनांदगांव- पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव पहुंचे थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की, इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भाजपा की उपलब्धियों के बारे में जिक्र किया। वहीं संपर्क से समर्थन अभियान के तहत वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस मीट में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के 9 साल पूरे होने पर और प्रदेश में पिछले 15 सालों के छत्तीसगढ़ में सत्ता मे रही भाजपा की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रेजेंटेशन देते हुए चर्चा की। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव के ग्राम तोरनकट्टा भी पहुंचे, जहाँ उन्होंने वीरांगना रानी दुर्गावती को नमन कर कार्यक्रम को संबोधित किया और भवन का लोकार्पण करके महाजनसंपर्क यात्रा में भी शामिल हुए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ा- पूर्व सीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के इन 9 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को प्रगति के एक नए शिखर पर पहुंचाया हैं। साथ ही मोदी जी के नेतृत्व में आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ रहा हैं।
कांग्रेस सरकार में घोटाले के अलावा कुछ नहीं हुआ- पूर्व सीएम
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने भूपेश सरकार के पिछले पौने 5 सालों के घोटालों पर बात करते हुए कहा कि, ₹25 प्रति टन के कोयला घोटाला से 540 करोड़ रूपए की अवैध उगाही की गई है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत केंद्र से आने वाले चावल में 5000 करोड़ रूपए का भ्रष्टाचार किया गया है। गौठानों में 1300 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। इतना ही नहीं सीजीपीएससी में लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया। 2000 करोड़ के शराब घोटाले का खुलासा ईडी कर चुकी है। जिसमें आईएएस लेवल के बड़े-बड़े अधिकारीयों का नाम सामने आया है। कितने जेल में हैं तो कितने जमानत पर यह जनता भी जानती है।
प्रदेश की पहचान ईडी और सीडी तक रह गई है...
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि, राज्य की पहचान ईडी और सीडी तक सीमीत रह गई है। देश के एकमात्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं, जो जमानत पर हैं और जनामनत भी किसी राजनितिक मामले में नहीं, बल्कि अश्लील सीडी बनाने के मामले में सीबीआई द्वारा केस दर्ज करने पर जमानत पर हैं।
छत्तीसगढ़ में माफियाओं का कब्जा...
प्रदेश में शराब माफिया, कोल माफिया, रेत माफिया और लैंड माफिया सभी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूरा साथ हैं। साथ ही कहा कि, कांग्रेस के घोषणा पत्र के सभी वादे खोखले निकल रहे हैं। शराब बंदी से लेकर कर्मचारियों के नियमितिकरण और किसानों के 2 साल का बकाया बोनस देने के वादे सिर्फ कागजों तक ही सिमित रह गए हैं।
विकास कार्यों के नाम पर जनता को दिया धोखा...
पूर्व सीएम ने सीएम बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस के शासन में प्रदेश का विकास शून्य हो गया है। राजनांदगांव समेत पुरे प्रदेश में न तो शिक्षा व्यवस्था ठीक है, न स्वास्थ्य, न कानून व्यवस्था और न ही इन्फ्रास्ट्रक्चर का कोई काम हुआ है। सभी क्षेत्रों के लोग विकास कार्यों और व्यवस्था के लिए तरस रहे हैं।
कांग्रेस की मंशा सेवा नहीं सिर्फ सत्ता हासिल करना है...
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव के दौरे पर कहा कि, कांग्रेस की मंशा जनता की सेवा करने की नहीं है, वल्कि सिर्फ सत्त हासिल करने की है। कांग्रेस में पद की लालसा में हमेशा तलवारें लटकती रहती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS