नक्सल हमले का एक्स्क्लूजिव वीडियाे : देखिए कैसे अरनपुर में ब्लास्ट के बाद फायरिंग कर रहे थे नक्सली

नक्सल हमले का एक्स्क्लूजिव वीडियाे : देखिए कैसे अरनपुर में ब्लास्ट के बाद फायरिंग कर रहे थे नक्सली
X
अरनपुर में हुए नक्सली ब्लास्ट का एक्स्क्लूजिव वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में फायरिंग और ब्लास्ट के बाद जवान और नक्सली गोली चलाते नज़र आ रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...

पंकज भदौरिया/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में हुए नक्सली ब्लास्ट का एक्स्क्लूजिव वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में फायरिंग और ब्लास्ट के बाद जवान और नक्सली गोली चलाते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में साफ-साफ नक्सिलयों की ओर से की गई फायरिंग की आवाज आ रही है। हमले के बाद भी नक्सली लगातार फायरिंग कर रहे हैं। देखिए वीडियो-

10 पुलिसकर्मी शहीद

उल्लेखनीय है कि, दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को एक बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। ये जवान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के थे। इनके अलावा गाड़ी का ड्राइवर भी हमले में मारा गया है। बताया जा रहा है कि, DRG की टीम बारिश में फंसे सुरक्षाबलों को वापस लाने जा रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने मेन रोड पर IED ब्लास्ट कर पुलिसकर्मियों के वाहन को उड़ा दिया। बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने वाहन को उड़ाने के लिए 50 किलो विस्फोटक लगाकर ब्लास्ट किया है। नक्सलियों का यह कायराना हमला दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में अरनपुर और समेली के बीच हुआ। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई। इसी दौरान नक्सलियों ने वाहन पर बम भी फेंका।

ये जवान हुए शहीद

नक्सली हमले में शहीद होने वालों में प्रधान आरक्षक जोगा सोढ़ी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, नव आरक्षक जोगा कवासी, नव आरक्षक हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम जगदीश कवासी और गाड़ी के ड्राइवर धनीराम यादव शामिल हैं।

Tags

Next Story