कुनबा बढ़ाने की कवायद : आप ने अपने साथ कर्मचारी नेता विजय झा को जोड़ा, प्रभारी संजीव झा ने कहा- लोग सरकार से नाराज, आप से जनता को उम्मीद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सियासी मैदान में आम आदमी पार्टी पैर जमाने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेस के दौरान प्रदेश के कर्मचारी नेता विजय झा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप के प्रभारी संजीव झा ने विजय झा का पार्टी में स्वागत किया।
इसके साथ ही आयोजित प्रेस कांफ्रेस में प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा- कांग्रेस सत्ता और संगठन में के बीच घमासान मचा हुआ है। सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किये। भ्ररूटाचार और ट्रांसफर उद्योग सरकार का प्रमुख एजेंडा बन गया है। हमारे ग्राम संवाद अभियान से करीब 1.5 लाख आप संगठन से जुड़ चुके हैं। छत्तीसगढ़ के हर गाँव तक पहुँचना हमारा लक्ष्य है। श्री झा ने कहा कि अब आमआदमी पार्टी पैसा जुटाने के लिए जनता के बीच जाएगी। प्रदेश पर्यवेक्षकों ने 90 विधानसभा में चलाए जा रहे ग्राम संवाद अभियान में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। श्री झा ने कहा- कई मुद्दों को लेकर हम बड़ा अभियान चलाएंगे। इसके साथ ही 10 हजार गाँवों में हमारे साथी जा चुके, सरकार से लोग नाराज हैं। उन्होंने कहा कि, लोग आम आदमी पार्टी को उम्मीद के तौर पर देख रहे हैं। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी 1 अगस्त से डोनेशन कैम्प शुरू करेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS