स्पष्टीकरण : आरक्षण संशोधन विधेयक लौटाने वाली खबर पुष्ट नहीँ : चौबे

स्पष्टीकरण : आरक्षण संशोधन विधेयक लौटाने वाली खबर पुष्ट नहीँ : चौबे
X
प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि, मीडिया की खबरों के आधार पर मैंने प्रतिक्रिया दी थी, प्रतिक्रिया को किसी खबर की पुष्टि ना माना जाए। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा आरक्षण संशोधन विधेयक को विधानसभा को लौटाने की खबर फिलहाल पुष्ट नहीं है। प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि, मीडिया की खबरों के आधार पर मैंने प्रतिक्रिया दी थी, प्रतिक्रिया को किसी खबर की पुष्टि ना माना जाए। उन्होंने कहा कि, विधेयक वापसी पर अधिकृत जानकारी राज्यभवन ही दे पाएगा। मीडिया में विधेयक वापसी को लेकर चल रही खबरों को उन्होंने अपुष्ट बताया है।

उल्लेखनीय है कि, आज दोपहर ऐसी खबर आई कि राज्यपाल ने आरक्षण संशोधन विधेयक को छत्तीसगढ़ विधानसभा को वापस भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि, हाईकोर्ट से आरक्षण मसले पर फैसला आने के बाद प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर संशोधन प्रस्ताव पास किया था। बिल राज्यपाल के पास तभी से हस्ताक्षर के लिए भेजा गया था। लेकिन पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके ने इस पर सरकार से 10 सवाल पूछे। इसके बाद इस मसले पर सियासत चलती रही।

Tags

Next Story