विधायक देवव्रत के निधन पर JCCJ अध्यक्ष अमित जोगी बोले-मैंने बड़ा भाई खो दिया

छत्तीसगढ़:JCCJ अध्यक्ष अमित जोगी बोले- बड़े भाई की तरह बढ़ाते थे मनोबल उन्होंने कहा कि उनके निधन से पूरा प्रदेश स्तब्ध है। हमारी 25 दिन पहले ही मुलाकात हुई थी। उन्होंने मेरा एक बड़े भाई की तरह मनोबल बढ़ाया। इतने युवा, समझदार और अनुभवी नेता के अचानक चले जाने से छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बहुत बड़ा अधूरापन उत्पन्न हो गया है। ईश्वर से रानी साहिबा विभा सिंह और उनके प्यारे बच्चों के लिए प्रार्थना करता हूं कि वो उन्हें इस अपार संकट का सामना करने के लिए संबल और संयम दें।
विधायक देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित हुए। एक बार राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद भी रहे। वह FCI (भारतीय खाद्य निगम) के अध्यक्ष भी थे। साथ ही कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे। राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ से JCCJ विधायक और राजा देवव्रत सिंह (52) का बुधवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। दीपावली के अवसर पर वह अपने निवास पर ही थे। उन्होंने शाम तक लोगों से मुलाकात की और परिवार के सदस्यों से बातचीत करते रहे। देर रात करीब 3 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी।
सीने में दर्द होने पर उन्हें खैरागढ़ सिविल अस्पताल ले जा रहे थे। बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विधायक प्रतिनिधि यतेंद्र जीत सिंह और राजनांदगांव के सीएमएचओ मिशलेश चौधरी ने उनकी मौत की पुष्टि की है। सिंह के निधन की खबर के बाद से उनके समर्थकों में शोक की लहर है। सुबह से ही उनके निज निवास पर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।
चार बार विधायक, एक बार सांसद रहे
विधायक देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित हुए। एक बार राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद भी रहे। वह FCI (भारतीय खाद्य निगम) के अध्यक्ष भी थे। साथ ही कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे।
• 1995 से 1998 तक खैरागढ़ से मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे।
• 1998 से 2003 तक पहले मध्य प्रदेश, फिर छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य रहे।
• 2007 से 2009 तक राजनांदगांव से लोकसभा चुनाव जीता और सांसद बने।
• फरवरी 2018 में कांग्रेस छोड़ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में शामिल हुए और फिर विधायक चुने गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS