राजधानी में जाली नोट : 2 हजार, 5 सौ और एक सौ के जाली नोट खपाने की कोशिश करते दो पकड़े गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जाली नोट चलाने की कोशिश करते हुए दो बदमाश पकड़े गए हैं। इस काले कारोबार में शामिल 2 आरोपियों के पास से 2000, 500 और 100 के नोट बरामद किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, गंज थाने स्थित चूनाभठ्ठी के पास जाली नोट खपाने के लिए दो युवक ग्राहकों की तलाश कर रहे थे, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल कार्रवाई के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 2000 के 93 नग, 500 के 93 नग एवं 100 के 184 नग जाली नोट जैसा दिखने वाला नोट जब्त किया गया है।
आरोपी सक्ति निवासी हैं
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शिव प्रसाद मनहरे और पराग रात्रे बताया। आरोपी शिवप्रसाद मनहरे पहले भी थाना जैजैपुर से जाली नोट के प्रकरण में जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में शिव प्रसाद मनहरे, पिता परसराम मनहरे, उम्र 29 साल निवासी रामकरौवा डीह, थाना जैजैपुर जिला सक्ति निवासी है। वहीं दूसरा आरोपी पराग रात्रे, पिता हरीश कुमार रात्रे, उम्र 24 साल मालखरौदा निवासी, जिला सक्ति का रहने वाला है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS