किसान ने की आत्महत्या : भाजपा ने राज्य सरकार को ठहराया कसूरवार, किसान किस बात से था परेशान...सुसाइड नोट में लिखी आपबीती

रायपुर- राजधानी रायपुर के खल्लारी स्थित छुईया गांव में एक किसान ने आत्महत्या कर ली। जिसके बाद से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा ने इस आत्महत्या का दोषी राज्य सरकार को बताया है। इस आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए बीजेपी ने 5 सदस्यीस जांच समिति का गठन किया है। इस समिति का संयोजक पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर को बनाया गया है। इसके साथ ही सांसद चुन्नीलाल साहू, प्रवक्ता संदीप शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, महासमुंद जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी को समिति का सदस्य बना दिया गया है। बता दें, बागबाहरा ब्लॉक के छुईहा गांव के रहने वाले बिसाहू सिन्हा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है। मौके पर पहुंची तेंदूकोना थाना पुलिस ने शव का पोस्मार्टम करवा लिया है और उसे परिजनों को सौंप दिया है।
सुसाइड नोट पर क्या लिखा है...
मृतक किसान ने एक सोसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें लिखा हुआ है कि, मैं एक छोटा सा किसान हूं, किसानी में पिछले कई सालों से कभी पानी या कभी कीट प्रकोप की वजह से मुझे नुकसान पहुंच रहा है। लो वोल्टेज के कारण चार एकड़ रबी फसल बर्बाद हो गई है। मेरी मदद सरकार ने कभी नहीं की। पैसे की तकलीफ हो रही है। मुझे न तो बीमा का लाभ मिला और न ही दो लाख की छूट मिली।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS