CG News : मतदान के दिन मुठभेड़ में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत...

X
By - yogita gaur |14 Nov 2023 1:01 PM IST
बीएसएफ जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के दौरान खेत मे काम करते वक्त किसान को पेट में गोली लग गई थी...पढ़े पूरी खबर
सुजीत बोरोई/कांकेर/बांदे- छत्तीसगड़ के कांकेर में स्थित उलिया के जंगल में बीएसएफ जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के दौरान खेत मे काम करते वक्त किसान को पेट में गोली लग गई थी। जिसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गया था। अब उसी किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
आपको बता दें, घायल किसान को इलाज के लिए रायपुर लाया गया था। 7 नवंबर यानी पहले चरण के मतदान वाले दिन बांदे थाना क्षेत्र के उलिया के जंगल में बीएसएफ जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसी बीच किसान को गोली लग गई थी। हालांकि अब उसकी मौत हो गई है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS