किसान नेता राकेश टिकैत आज आएंगे प्रदेश : किसान कल्याण संघ के महापंचायत में होंगे शामिल

रायपुर। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। वे सोमवार को दोपहर 1 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। राकेश टिकैत नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण संघ के महापंचायत में 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे शामिल होंगे। राज्य के सभी किसान संगठन राजधानी प्रभावित किसानों के बीच महापंचायत में छत्तीसगढ़ की दशा और दिशा पर चर्चा कर आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी।
दौरे से कुछ होना जाना नहीं है : शुक्ला
किसान नेता राकेश टिकैत के प्रदेश दौरे पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनन्द शुक्ला ने कहा कि ये छपास रोग की राजनीति है। इनके दौरे से कुछ होना जाना नहीं है। राज्य में किसान खुशहाल है। उन्हें धान का उचित मूल्य मिल रहा है, किसान समृद्ध है। राकेश टिकैत वहां जाए जहां किसान समस्या से जूझ रहे हैं, वहां आंदोलन करे।
भाजपा के आरोप बेबुनियाद और मूर्खतापूर्ण
वहीं भाजपा के टारगेट किलिंग के आरोप पर सुशील आनन्द शुक्ला ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के आरोप बेबुनियाद और मूर्खतापूर्ण है। भाजपा मुद्दे के दिवालियापन से जूझ रही है। भाजपा लाशों पर राजनीति कर फायदा उठाना चाहती है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS