किसानों ने हवन और केक के साथ मनाया CM का जन्मदिन, राजनांदगांव में उत्साह का माहौल

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन प्रदेश भर में मनाया गया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से प्रदेश के मुखिया का जन्मदिन मनाया। इसी क्रम में छुरिया कांग्रेस के द्वारा छुरिया के मां दंतेश्वरी मंदिर में सीएम की दीर्घायु उज्जवल भविष्य तथा छत्तीसगढ़ के खुशहाली के लिए हवन पूजा अर्चना की गई।
सोमवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज खान के निर्देशानुसार सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान किसानों के साथ केक काटकर भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, जिला महामंत्री व जनपद सदस्य चुम्मन साहू, लादूराम तुमरेकी,कन्हैया कोले,राजू सिन्हा, पार्षद सुनील लारोकर,पार्षद मोनू कुंजाम, पार्षद लक्ष्मी यादव, पार्षद राधे ठाकुर,पार्षद साजदा दबीज खान विधायक प्रतिनिधि सोनु खान, एल्डरमेन शकील भाई, एल्डरमेन घनश्याम भास्कर, युवक कांग्रेस जिला सचिव मोहसिन खान,युवक अध्यक्ष रामगुलाल गावडे, सरपंच प्रताप धावड़े सरपंच कमलेश यादव समाजसेवी जावेद मेमन, अजीत चंद्रवंशी, फिर्तु यादव, जगत नेताम, विक्की वैद, पूर्व सरपंच संतोष मंडावी व बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS