किसानों ने किया कांग्रेस में प्रवेश: कहा-सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेसी बन रहे

किसानों ने किया कांग्रेस में प्रवेश: कहा-सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेसी बन रहे
X
किसान पुत्र भूपेश बघेल की सरकार के कार्य नीति से प्रभावित होकर इन किसानों ने बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया हैं। पढ़िए पूरी खबर ....

राजा शर्मा-डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ में चुनावी सत्र चालू हो गया है। जिसको लेकर कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियां अपने-अपने स्तर पर गांव-गांव और शहर जाकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहीं हैं। प्रदेश में अपनी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कड़ी मेहनत में लगे हुए हैं. इसी क्रम में आज विधायक भुनेश्वर बघेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानो को कांग्रेस में प्रवेश करवाया गया।

सरकार की नीति से प्रभावित होकर किया प्रवेश-भुनेश्वर बघेल

बातचीत में विधायक भुनेश्वर बघेल ने बताया कि, आज डोंगरगढ़ विश्राम गृह में किसान सभा का बैठक आयोजन किया गया है। जिसमें आगे की रणनीति के तहत कार्यकर्ताओं को सरकार की नई नीतियों से अवगत कराना, साथ ही प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। इन सारी योजनाओ को लेकर आज यह बैठक आयोजित की गई है। किसानो की सदस्यता पर उन्होंने कहा कि, किसान पुत्र भूपेश बघेल की सरकार के कार्य नीति से प्रभावित होकर इन किसानों ने बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया हैं। इस कार्यक्रम को हम आगे भी जारी रखेंगे।

Tags

Next Story