मृतक किसान के परिवार को मिली आर्थिक मदद : सरकारी योजना के तहत कर्ज माफ, आशियाना बनाने के लिए मिली सहायता

मृतक किसान के परिवार को मिली आर्थिक मदद : सरकारी योजना के तहत कर्ज माफ, आशियाना बनाने के लिए मिली सहायता
X
सरकारी योजनाओं के तहत मृतक किसान के परिवार को आर्थिक मदद के लिए इनती राशि दी गई। इसके अलावा कर्ज माफी और घर बनाने के लिए मदद की गई...पढ़े पूरी खबर

महासमुन्द- छत्तीसगढ़ में किसानों को सरकारी योजना के तहत कर्ज माफी और समर्थन मूल्य के लिए लगातार सहायता मिल रही है। इसी बीच मृतक कृषक कन्हैय्या लाल सिन्हा के संबंध में प्रशासन ने संयुक्त प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन प्रेषित में बताया गया है कि, इनका कोई भी कर्ज बैंक में नहीं था। इसके अलावा उनके बेटे के नाम पर मात्र 7,747 रुपये का कर्ज था जो माफ कर दिया गया है।

किसान कन्हैय्या की मौत के बाद सरकार ने की मदद...

इसी तरह मृत्तक किसान कन्हैया लाल और उनके बेटे के नाम पर कुल 2.40 हेक्टेयर जमीन है। वे समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करते थे और राजीव गांधी किसान योजना के तहत उन्हें लाभ मिला है । वहीं मृतक कन्हैया लाल को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिला हुआ है। दरअसल, 27 जुलाई को किसान कन्हैयालाल अपने खेत में मृत पाए गए थे। इसलिए जिला प्रशासन ने अंतरिम राहत देते हुए तत्काल सहयोग राशि के रूप में 20 हजार रु. नगद कन्हैय्यालाल के परिवार को दे दिया है।

बेटे के साथ मिलकर लिया था लोन...

जानकारी के अनुसार मृतक कन्हैय्या लाल ने बीते चार सालों में कुल 226 क्विंटल धान और 4 लाख 34 हजार 952 रुपये का समर्थन मूल्य पर विक्रय किया। इसी तरह उनके पुत्र के नाम से कुल 80.40 क्विंटल धान,41 हजार 616 रुपये का धान विक्रय है। मृतक कन्हैया लाल ने अपने बेटे के साथ ज्वाइंट होल्डर बनवाकर एक्सिस बैंक से लोन लिया था। किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत 1 लाख 60 हजार रूपये का लोन 2020 में लिया गया था। वहीं किसान समर्थ योजना के अंतर्गत 3 लाख रूपये का लोन लिया गया।

पिता और बेटे को किसान न्याय योजना का मिला लाभ...

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से मिले बैंक स्टेटमेंट के आधार पर मृतक कन्हैय्या लाल पर वर्तमान में किसी प्रकार का कर्ज नही बचा है। इसी प्रकार कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित मुनगासेर उर्पाजन से मिली जानकारी में भी धान विक्रय पावती पत्रक में उल्लेखित टिप्पणी के आधार पर मृतक कन्हैय्या लाल ने किसी प्रकार का कर्ज नहीं बचा। किसान न्याय योजना के तहत 2021-22 से कुल चार किश्त 38 हजार 916 रुपये और इस वर्ष का प्रथम किश्त प्राप्त हो चुका है। जबकि उनके बेटे को पांच किश्तों में 15 हजार 565 रुपये का लाभांश मिला है। मृतक कन्हैय्या लाल के कर्ज की बात करें तो साल 2018 के बाद साल 2020 का है, जिसके कारण से कन्हैय्या लाल का कर्ज माफ नहीं हुआ है। जो आगे जाकर हो जाएगा।

किसान का बना घर...

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कन्हैय्या लाल को चारों किस्त कुल 1 लाख 20 हजार रुपये प्राप्त होने की जानकारी मिली है। यानी धान और कर्ज माफी के साथ उनका घर भी पक्का बन गया है। कन्हैय्या लाल के कृषि भूमि में 2 बोर खनन की भी जानकारी प्राप्त हुई है।

Tags

Next Story