बेटी से छेड़छाड़ का आरोप: पिता और भाई ने आरोपी को जमकर धुना...चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर...आरोपी गिरफ्तार

बेटी से छेड़छाड़ का आरोप: पिता और भाई ने आरोपी को जमकर धुना...चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर...आरोपी गिरफ्तार
X
पुरानी रंजिश के चलते 2 लोगों ने युवक पर जानलेवा हमला किया था। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है...पढ़े पूरी खबर

सक्ती। अपनी बेटी से छेड़छाड़ के आरोपी युवक को लड़की के पिता और भाई ने बुरी तरह पीटा। उसपर चाकू से जानलेवा हमला भी किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाराद्वार थाने में आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 307, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। दोनों आरोपियों को 7 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बता दें आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया था। जिसकी वजह से युवक की पेट की आंत निकलकर बाहर आ गई थी। यह पूरा मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बाराद्वार बस्ती का रहने वाला सिद्धेश्वर पटेल गांव में घूम रहा था। तभी अचानक संतोष दास महंत नाम का युवक वहां पर आया और सिद्धेश्वर के साथ मारपीट की, संतोष दास ने सिद्धेश्वर पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाते हुए जमकर पीटा, कुछ देर बाद संतोष का भाई विमल चाकू लेकर पहुंचा और युवक पर हमला कर दिया। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल को इलाज के लिए बिलासपुर भेजा

गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पहले बाराद्वार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने जांजगीर के अस्पताल में रेफर कर दिया। और अब युवक का इलाज बिलासपुर में चल रहा है।

Tags

Next Story