पूर्व मंत्री लता उसेंडी को पितृ शोक : लंबी बीमारी के बाद पूर्व विधायक मंगलराम उसेंडी का निधन, रायपुर में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री लता उसेंडी को पितृ शोक : लंबी बीमारी के बाद पूर्व विधायक मंगलराम उसेंडी का निधन, रायपुर में ली अंतिम सांस
X
पूर्व विधायक मंगलराम उसेंडी का निधन हो गया है। वे महिला एवं बाल विकास विभाग की पूर्व मंत्री लता उसेंडी के पिता थे। पढ़िए पूरी खबर...

कोंडागाँव। छत्तीसगढ़ के कोंडागाँव जिले में पूर्व विधायक मंगलराम उसेंडी का निधन हो गया है। वे महिला एवं बाल विकास विभाग की पूर्व मंत्री लता उसेंडी के पिता थे। बताया गया है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक मंगलराम उसेंडी पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसके बाद उन्हें रायपुर के वीवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया। कल उनका अंतिम संस्कार कोंडागांव में किया जाएगा। मंगलराम उसेंडी 1990 से 1993 तक सुंदरलाल पटवा सरकार में विधायक रहे चुके हैं।

Tags

Next Story