सटोरिए से तंग आकर खुदकुशी की कोशिश : कांग्रेस नेत्री के भाई पर लाखों का कर्ज, बेटे की जहर खाने की खबर सुनते ही पिता की बिगड़ी तबियत

सटोरिए से तंग आकर खुदकुशी की कोशिश : कांग्रेस नेत्री के भाई पर लाखों का कर्ज, बेटे की जहर खाने की खबर सुनते ही पिता की बिगड़ी तबियत
X
कांग्रेस नेत्री की भाई संतोष साहू ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की गई। इसके बाद उसे बुधवार को जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया था । जहां उसका इलाज चल रहा है। पढ़िए पूरी खबर...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में कांग्रेस नेत्री की भाई संतोष साहू ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की गई। इसके बाद उसे बुधवार को जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया था । जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा कि सटोरियों के तगादे से परेशान को संतोष साहू ने जहर खाकर का प्रयास किया। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

दरअसल ,इस मामले में सटोरिया प्रकाश सलूजा का नाम सामने आ रहा है। वहीं इस वहीं खबर मिलते ही उसके पिता की भी तबियत खराब हो गई थी, उनका इलाज भी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कहा कि, मजिस्ट्रेट ने बयान दर्ज किया है, जिसके आधार पर जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सटोरिया से परेशान होकर उठाया ये कदम

उल्लेखनीय है कि, जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कविता साहू और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का भाई 43 वर्षीय संतोष साहू शहर के वार्ड नंबर- 12 में रहता है। वह सट्टा खेलने का आदी है, जिसके चलते पूरा घर बर्बाद हो चुका है। उन पर लाखों का कर्ज उसके ऊपर है। पीड़ित सटोरिए प्रकाश सलूजा को ब्लैंक चेक और लाखों रुपए दे चुका है। इसके बाद भी वह लगातार उसे परेशान कर रहा है। परिजनों ने सटोरियों ने तंग किए जाने की शिकायत को लेकर मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, पुलिस अधीक्षक और स्थानीय पुलिस से भी की गई , लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बेटे की जहर खाने की खबर सुनते ही पिता की बिगड़ी तबियत

पीड़ित संतोष साहू ने बताया कि, प्रकाश सलूजा से परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश की। लेकिन परिवारवालों ने बचा लिया। उसे गंभीर हालत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। बड़े भाई राजेंद्र साहू ने बताया कि, जब जहर सेवन की जानकारी उनके पिता हनुमंत साहू को मिली, तो वह बेहोश होकर वहीं पर गिर गए। उन्हें भी आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत अभी नाजुक है।

Tags

Next Story