हल्बी गाने पर थिरकीं महिला कमांडोज: जंगल में कर रही बस्तरिया डांस

जगदलपुर। बस्तर में तैनात डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) की महिला कमांडोज का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खाकी वर्दी पहनी महिला कमांडोज क्षेत्रीय बोली हल्बी गाने पर नृत्य कर रही हैं। बता दें कि, इसमें सरेंडर महिला नक्सली भी शामिल हैं।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि, वीडियो किस जिले का है। पर इस वीडियो को लोगों ने बहुत पसंद किया है। बता दें कि, इन दिनों बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन मानसून (operation monsoon) चलाया जा रहा है। पुरुष जवानों के साथ-साथ इस ऑपरेशन में महिला कमांडोज (women commandos) की टीम भी शामिल है।
विश्व आदिवासी दिवस के दिन का है वीडियो
इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं, विश्व आदिवासी दिवस (world tribal day) के दिन बस्तर के जंगलों में महिला कमांडोज सर्चिंग पर निकली थीं। उन्होंने रात भी जंगल में ही बिताई और आदिवासी दिवस के दिन क्षेत्रीय बोली हल्बी गाने में थिरकने लगी। उसी समय कुछ महिला साथियों ने बस्तरिया नृत्य करती इन महिलाओं का वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रही है।
पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का है वीडियो
वहीं दूसरी तरफ दावा किया जा रहा है कि, यह वीडियो पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (police training centre) का है। बताया जा रहा है कि, जंगल में महिला कमांडोज को नक्सलियों से मुकाबला करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसी दौरान महिला कमांडोज ने हल्बी सांग में डांस किया था। इस वजह से स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कहां का है।
महिला कमांडोज निभाती हैं अहम भूमिका
बस्तर DRG के साथ-साथ महिला DRG का भी गठन हो चुका है। इनमें पुरुषों के साथ-साथ महिला DRG की टीम भी साथ होती हैं। ये मुठभेड़ और सर्च आपरेशन (search operation) में भी शामिल रहती हैं। उन्हें टीम में शामिल करने का लाभ यह है कि, पहले DRG के जवानों पर ग्रामीणों से दुर्वयवहार करने का आरोप लगाया जाता था। लेकिन महिला कमांडोज के शामिल होने के बाद से ऐसे आरोप लगाना बंद हुआ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS