महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, तफ्तीश में जुटी पुलिस

महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, तफ्तीश में जुटी पुलिस
X
मृतका के पति रहते हैं मुंबई में, महिला ने दुपट्‌टे से फंदा बनाकर पंखे से बांधा और जान दे दी। पढ़िए पूरी खबर-

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के बरियो में पदस्थ महिला डॉक्टर की लाश घर में फांसी के फंदे से लटकी मिली है। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर ने अज्ञात कारणों से खुदकुशी कर ली है। शनिवार की देर रात हुई इस घटना की अब पुलिस जांच कर रही है। महिला के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

घटना अंबिकापुर जिले के गांधीनगर थाना इलाके की है। ख़ुदकुशी करने वाली महिला का नाम खुशबू सिंह बताया जा रहा है। खुशबू ने दुपट्‌टे से फंदा बनाकर पंखे से बांधा और जान दे दी। महिला के पिता ने बताया कि साल 2013 में खुशबू की शादी मुंबई में रहने वाले पुनीत सिंह से हुई थी।

जानकारी के मुताबिक नमना कला निवासी 38 वर्षीय महिला डॉक्टर खुशबू सिंह मायके में अपने परिवार के साथ रहती थी। वो बीती रात खाना खाने के बाद अपने 5 वर्षीय बेटे रुद्राक्ष के साथ सो गई थी। इसी दौरान रात में उसने फांसी लगा ली। बेटे की नींद खुली तो देखा की मां फंदे पर लटकी है। शव को उतार कर अपने परिचितों को बुलाकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि पति भी यहां आया करते थे। कोई अनबन जैसी बात नहीं थी। फ़िलहाल पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Tags

Next Story