बोरापारा के जंगलों में भीषण मुठभेड़ : 5 लाख का इनामी नक्सली कमलेश मारा गया, दंतेवाड़ा में 2 पकड़े गए

बोरापारा के जंगलों में भीषण मुठभेड़ : 5 लाख का इनामी नक्सली कमलेश मारा गया, दंतेवाड़ा में 2 पकड़े गए
X
बोरापारा जंगलों में शुक्रवार को डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ में एक 5 लाख का इनामी माओवादी मारा गया है। वहीं दंतेवाड़ा में मुठभेड़ स्थल से 1 घायल सहित 2 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। पढ़िए पूरी खबर...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के मनकापाल के बोरापारा जंगलों में शुक्रवार को डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ में एक 5 लाख का इनामी माओवादी मारा गया है। मृतक माओवादी की पहचान मलेंजर एरिया कमेटी के सदस्य कमलेश के रूप में हुई है। मामला गादीरास थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 10 बजे बोरापारा जंगल के पास नक्सलियों और डीआरजी के बीच मुठभेड़ हुआ। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र की सर्चिंग करने पर एक पुरुष माओवादी का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान मलेंजर एरिया कमेटी के सदस्य कमलेश के रूप में की गई है, जिस पर 5 लाख का इनाम घोषित किया गया था। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। घटना की जानकारी सुकमा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दी।

वहीं दंतेवाड़ा-सुकमा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के कुन्ना डब्बा इलाके में नडेनार के जंगल में बीते कल जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली ढेर हुआ था। नडेनार पर्चेली इलाके में मुठभेड़ स्थल से आज 1 घायल सहित 2 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से 2 भरमार और 1 IED बम बरामद हुआ है। दोनों माओवादी मड्डा कोवासी सीएनएम और गुड्डी मरकाम मिलिशिया के सदस्य बताए जा रहे हैं।

Tags

Next Story