नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ : जवानों ने नक्सली को मार गिराया, हथियार और कई दूसरे सामान बरामद

नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ : जवानों ने नक्सली को मार गिराया, हथियार और कई दूसरे सामान बरामद
X
DRG के जवान जवान नक्सलियों के कोर इलाके में घुस गए। वहीं जवानों को आता देख माओवादियों ने फायर खोल दिया। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुये नक्सलियों पर भी गोलियां चलाईं। पढ़िए पूरी खबर ...

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। इसके बाद शव और कुछ हथियारों को बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सली की अभी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल जवानों के जरिये घटनास्थल की सर्चिंग की जा रही है। मामला मिरतुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, तिमेनार और पोरोवाडा के जंगल में काफी संख्या में हथियारबंद माओवादी मौजूद है इसी के आधार पर DRG के जवान जवान नक्सलियों के कोर इलाके में घुस गए। वहीं जवानों को आता देख माओवादियों ने फायर खोल दिया। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुये नक्सलियों पर भी गोलियां चलाईं।

घने जंगलों के सहारे भाग निकले नक्सली

जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों के सहारा लेकर भाग गये। घटना स्थल की सर्चिंग के समय जवानों ने 1 माओवादी का शव समेत हथियार और विस्फोटक सामान जप्त कर लिया है। जवान अब भी वहां पर तैनात हैं। पुलिस का दावा है कि, इस मुठभेड़ में कई और नक्सली मारे गए हैं और कुछ घायल भी हो गये हैं। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

Tags

Next Story