ज्वाला बने 30 से ज्यादा वाहन: थाना परिसर में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर खाक...

नौशाद अहमद/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भटगांव थाना परिसर में भीषण आग लग गई। धू-धू करके वहां खड़ी 30 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हो गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि एक के बाद एक दो पहिया वाहन जलकर आग का गोला बनते चले गए। हालांकि कुछ देर बाद दमकल की गाडियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।
आग कैसे लगी...
दरअसल, भटगांव थाना परिसर के पास एक खेत है। जहां पर पराली में आग लग गई थी। जैसे-जैसे पराली जलती गई वैसे-वैसे थाना परिसर में रखे वाहन जलकर तबाह हो गए। काफी देर तक इस बात की खबर पुलिस प्रशासन को भी नहीं लगी। हालांक दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल पुलिस आग लगने की वजह क्या है, इस पर जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS