प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग: मौके पर पंहुचा फायर ब्रिगेड,अवैध रूप से हो रहा था संचालित...

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग: मौके पर पंहुचा फायर ब्रिगेड,अवैध रूप से हो रहा था संचालित...
X
प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के बाद भी क्षेत्र में चोरी छुपे अवैध रूप से प्लास्टिक की फैक्ट्री डालकर डिस्पोजल का निर्माण किया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर। ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के छोटे उरला स्थित के एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। फैक्ट्री में रखी प्लास्टिक जलाकर खाक हो गई।बताया जा रहा है कि, प्लास्टिक फैक्ट्री में कप-प्लेट बनाया जाता है। इसके बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड का टीम को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का टीम मौके पर पंहुचा।

मिली जानकारी के अनुसार, शासन ने प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के बाद भी क्षेत्र में चोरी छुपे अवैध रूप से प्लास्टिक की फैक्ट्री डालकर डिस्पोजल का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags

Next Story