कोटा के जंगलों में लगी भीषण आग, सागौन प्लांटेशन झुलसा

कोटा के जंगलों में लगी भीषण आग, सागौन प्लांटेशन झुलसा
X
रतनपुर से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पचरा पुडू में सागौन प्लांटेशन में आग लग गई, सुबह लोगों ने यहां धुआं उठते देखा। धीरे-धीरे यहां आग की लपटें भी नजर आने लगी और अब आग तेजी से फैलने लगी है। पढ़िए पूरी खबर-

कोटा। पुडु पचरा मार्ग के जंगल में भयानक आग लग गई। आग जंगलों में तेजी से फैल रही है वहीं वन विभाग के अधिकारी नदारद बताये जा रहे हैं। रतनपुर से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पचरा पुडू में सागौन प्लांटेशन में आग लग गई है।

इस साल गर्मी का आगमन कुछ पहले ही हो गया है। फरवरी के अंतिम दिनों से ही गर्मी पड़ रही है। गर्मी में अक्सर जंगलों में आग लग जाती है। जंगल की बड़ी क्षेत्रफल में सागौन प्लांटेशन लगा हुआ है, जहां वन्य प्राणी निवासरत रहते हैं। साथ ही कोरबा क्षेत्र का जंगल भी यहीं से शुरू होता है। रविवार सुबह लोगों ने यहां धुआं उठते देखा। धीरे-धीरे यहां आग की लपटें भी नजर आने लगी और अब आग तेजी से फैलने लगी है।

लगातार हो रही आगजनी की घटना के बावजूद भी विभाग के अधिकारी मौके से नदारद नजर आए। जिस तेजी से आग फैल रही है उसकी चपेट में अधिसंख्य में पेड़ आने की आशंका गहरा रही है। अगर जल्द ही आग पर काबू नहीं पाया गया तो वन्यजीवों के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

न तो जंगल में रहने वाले वन्य जीव प्राणी सुरक्षित है और न ही हरे-भरे पेड़ जिनके लगातार अवैध कटाई के साथ आगजनी की घटना घट रही है। जिसे नियंत्रित करने में विभाग के अधिकारी फिसड्डी साबित हो रहे हैं।

Tags

Next Story