कोर्ट परिसर में पति-पत्नी के बीच मारपीट : पति का कॉलर पकड़कर बोली - भरण-पोषण के लिए नहीं दे रहा पैसे

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ में फैमिली न्यायालय में पेशी पर आए पति-पत्नी कोर्ट के बाहर ही आपस में भिड़ गए। इतना ही नहीं दोनों कोर्ट परिसर में हाथापाई पर उतारू हो गए। पत्नी, पति का कॉलर पकड़कर भरण-पोषण का पैसा मांगने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों कोर्ट से निकलकर एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंच गए।
6 साल से रह रहे अलग
दरसअल, जिला के टीना दफाई छोटी बाजार निवासी शशि का विवाह शक्ति जिला क्षेत्र नंदेली निवासी सोहन धिरहे के साथ साल 2014 में हुआ था। पिछले 6 सालों से दोनों पति-पत्नी अलग रह रहे हैं। 7 साल की उनकी एक बेटी भी है। शशि ने फैमिली कोर्ट मनेंद्रगढ़ में भरण-पोषण प्राप्त करने के लिए परिवाद पेश किया है।
एक-दूसरे के खिलाफ थाने में की केस दर्ज
बताया जा रहा है कि, परिवाद अंतर्गत महिला का पति सोहन धिरहे पहली बार कोर्ट से मिले नोटिस पर फैमिली कोर्ट मनेंद्रगढ़ में उपस्थित हुआ था। कोर्ट की ओर से दोनों पति-पत्नी को मध्यस्थता के लिए भेजा गया। न्यायालय परिसर में मध्यस्थता के दौरान पति-पत्नी में भरण-पोषण की राशि को लेकर विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आपस में भीड़ गए, हाथापाई पर उतारू हो गए। इसके बाद दोनों न्यायालय से निकलकर एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंचे। वहीं पुलिस पति-पत्नी का बयान लेने के बाद उन्हें फिर से कोर्ट में जाने की सलाह दी है। देखें वीडियो
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS