नक्सलियों में आपसी लड़ाई : 8 लाख के ईनामी नक्सली का शव जंगल में मिला, साथी नक्सलियों के मारकर फेंके जाने की आशंका

नक्सलियों में आपसी लड़ाई : 8 लाख के ईनामी नक्सली का शव जंगल में मिला, साथी नक्सलियों के मारकर फेंके जाने की आशंका
X
अज्ञात व्यक्ति का लाश मिलने की सूचना मिली थी। शव मिलने की सूचना पर फौरन जवानों की टीम वह मौके पर पहुंची। और शव के साथ एक हथियार भी बरामद किया।। पढ़िए पूरी खबर ...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक गांव के जंगल में 8 लाख का इनामी नक्सली का शव मिला है। बता दें मृतक नक्सली की पहचान 8 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर देवा उर्फ तिर्की मड़कामी के रूप में की गई है यह नक्सली दरभा डिवीजन के CPI माओवादी संगठन के कटेकल्याण एरिया कमेटी का सदस्य था, साथ ही उसके ऊपर कई तरह के अपराध के मामले दर्ज हैं ऐसी आशंका जताई जा रही है कि माओवादियों ने इसे मार कर जंगल में फेंका है। यह पूरा मामला जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।

8 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार भूसारास घाटी में जियाकोडता के अज्ञात व्यक्ति का लाश मिलने की सूचना मिली थी। शव मिलने की सूचना पर फौरन जवानों की टीम वह मौके पर पहुंची। और शव के साथ एक हथियार भी बरामद किया। जिसके बाद शव का मर्ग पंचनामा तथा अग्रिम कार्यवाही की गई। जवानों ने शव की पहचान 8 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर देवा उर्फ तिर्की मड़कामी के रूप के रूप में की गई। पुलिस ने जब इसकी जांच - पड़ताल कि तो पता चला कि वह नक्सली दरभा डिवीजन के CPI माओवादी संगठन के कटेकल्याण एरिया कमेटी का सदस्य हैं

इनामी नक्सली कमांडर जनता को करता था परेशान

बता दे कि बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि सीपीआई माओवादियों द्वारा पिछले कई सालों से क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित करने हेतु सड़क, पुल-पुलिया एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना एवं निर्दोष ग्रामीणों को प्रताड़ित करने जैसेे अनेक जनविरोधी, विकासविरोधी हरकतों से क्षेत्र की जनता परेशान हो चुकी है। माओवादियों की इस प्रकार की विनाशकारी विचारधारा ही उनके मृत्यु की सबसे बड़ी वजह बनेगी। उन्होंने कहा कि, ऐसी आशंका है कि, नक्सलियों ने खुद अपने साथी को मारकर फेंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Tags

Next Story