CG News- गणेश विसर्जन के बीच दो गुटों में मारपीट : लड़कियों को छेड़ने की वजह से हुआ विवाद...ग्रामीण कर रहे यह मांग...

X
By - yogita gaur |29 Sept 2023 10:54 AM IST
गणेश विसर्जन के वक्त दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए हैं।...पढ़े पूरी खबर
संदिप करिहार/बिलासपुर- गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan) के वक्त दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए हैं। यह पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र के कैलाश नगर का है।
दरअसल, लड़कियों को छेड़ने से मना करने की वजह से दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान कई युवक आपस में भिड़ गए। घटना में महिलाएं और लड़कियां भी घायल हो गई। एक-दूसरे के ऊपर लाठी और डंडे चलाए गए। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS