पुलिस कर्मियों के बीच मारपीट : प्रधान आरक्षक ने बेटे की मदद से ASI को जमकर पीटा, एसपी ने आरक्षक को किया निलंबित...

पुलिस कर्मियों के बीच मारपीट : प्रधान आरक्षक ने बेटे की मदद से ASI को जमकर पीटा, एसपी ने आरक्षक को किया निलंबित...
X
पुलिस कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में भिलाई नगर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक गुप्तेश्वर यादव और प्रधान आरक्षक यशवंत ठाकुर शामिल थे। वहीं एसपी ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है...पढ़े पूरी खबर

आनंद ओझा/भिलाई- छत्तीसगढ़ के भिलाई के जयंती स्टेडियम के पास पुलिस कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में भिलाई नगर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक गुप्तेश्वर यादव और प्रधान आरक्षक यशवंत ठाकुर शामिल थे। पुलिस चौकी नागपुरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक यशवंत ठाकुर और उसने बेटे शिवम ठाकुर ने 4-5 साथियों के साथ की थी मारपीट। जिसके बाद उपनिरीक्षक गुप्तेश्वर यादव को इलाज के लिए सेक्टर 9 बीएसपी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले को लेकर एक्शन लेते हुए प्रधान आरक्षक यशवंत ठाकुर को एसपी शलभ सिन्हा ने निलंबित कर दिया है।

किस वक्त हुई दोनों के बीच मारपीट...

बता दें, पुलिस कर्मियों की पदोन्नति के उपलक्ष्य में जयंती स्टेडियम के पास झाड़ियों में पार्टी चल रही थी। पार्टी के बीच में ही प्रधान आरक्षक यशवंत ठाकुर और पेट्रोलिंग में तैनात प्रेम सिंह के बीच किसी बात को लेकर धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई। इस दौरान बची-बचाव करने के लिए वहां मौजूद सहायक उपनिरीक्षक गुप्तेश्वर यादव आ गए। जिसके बाद प्रधान आरक्षक यशवंत ठाकुर ने अपने बेटे को बुला लिया और उसके साथ साथी भी आ गए। जैसे ही आरक्षक यशवंत ठाकुर के बेटे को यह बात पता चली, वैसे ही सभी लोग सहायक उपनिरीक्षक गुप्तेश्वर यादव पर टूट पड़े। जानकारी के मुताबिक, गुप्तेश्वर यादव के सिर और चेहरे पर चोट आई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में नगपुरा पुलिस चौकी में तैनात हवलदार यशवंत ठाकुर को निलंबित कर दिया है।

Tags

Next Story