प्रॉपर्टी के लिए बहन से मारपीट : भाइयों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने दी जान देनी की कोशिश, पेट्रोल लेकर पहुंची थाने

प्रॉपर्टी के लिए बहन से मारपीट : भाइयों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने दी जान देनी की कोशिश, पेट्रोल लेकर पहुंची थाने
X
परेशान महिला अपने तीन बच्चों के साथ कोतवाली थाना पहुंची। यहां उसने खुद के साथ ही अपने बच्चों के उपर पेट्रोल छिड़ककर जान देने की कोशिश की। यह नजारा देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। पढ़िए पूरी खबर...

उमेश यादव-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक महिला के अपने बच्चों सहित खुदखुशी कई कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला और उसके तीन बच्चों को पुलिस ने सकुशल बचा लिया। खुदकुशी करने के इरादे से महिला पेट्रोल लेकर कोतवाली परिसर पहुंची थी। मामले की जानकारी मिलने के साथ पुलिस हरकत में आई और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस की टीम संजय नगर पहुंची और जरूरी कार्रवाई की।

दरअसल यहां राजश्री प्रजापति नामक महिला अपने 3 बच्चों के अपने साथ पिता के दिए हुए मकान में रहती है। इसके चलते संपत्ति विवाद को लेकर अक्सर महिला के भाई उससे मारपीट करते है। यह तमाशा आए दिन होता है। इससे परेशान महिला अपने तीन बच्चों के साथ कोतवाली थाना पहुंची। यहां उसने खुद के साथ ही अपने बच्चों के उपर पेट्रोल छिड़ककर जान देने की कोशिश की। यह नजारा देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। हालांकि मौके पर महिला को रोक लिया गया।

महिला को दी गई समझाइश

वहीं, महिला ने बताया कि, वह काफी समय से परेशान थी, लेकिन पुलिस ने उसकी समस्या सुनने में दिलचस्पी नहीं ली। वहीं, पुलिस का कहना है कि, पारिवारिक कारणों से महिला गलत कदम उठाना चाह रही थी। पुलिस ने मौके पर बचाव कार्य करने के साथ महिला को समझाइश दी है।

आगे शिकायत मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस की टीम पीड़िता उसके बच्चों को लेकर संजय नगर स्थित उसके मकान पहुंची और भीतर बाहर परिसर का जायजा लिया। यहां पर पीड़ित पक्ष ने विस्तार से बताया कि मसला क्या है और उसके सामने क्या कुछ समस्या पेश आ रही है। पुलिस ने उन लोगों को सख्त लहजे में सुधरने की चेतावनी दी है। जो लंबे समय से पीड़िता और उसके बच्चों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। संबंधित लोगों को कह दिया गया है कि, आगे इस मामले में शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। देखें वीडियो..


Tags

Next Story