दुर्ग पुलिस के खिलाफ नोएडा में fIR दर्ज : महादेव ऐप पर कार्रवाई के दौरान 9 लोगों को गिरफ्तार कर ले आई दुर्ग पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने शनिवार रात स्थानीय पुलिस को बिना सूचना दिए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित एलिस्टोनिया अपार्टमेंट सोसायटी से ऑनलाइन सट्टा लगवाने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिस पर छत्तीसगढ़ पुलिस पर यूपी के नोएडा में अपहरण का केस दर्ज किया गया है।
दरअसल छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने सूरजपुर कोतवाली पुलिस (नोएडा) को सूचना दिए बिना ही शनिवार को कार्रवाई की थी। सोमवार को पुलिस ने सोसाइटी के मेंटेनेंस मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। दुर्ग पुलिस ने 9 सटोरियों को वहां से गिरफ्तार किया था। ये सभी लोग उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में लायन बुक-15 नाम से 5 पैनल संचालित कर रहे थे। पुलिस की छापेमारी से पहले ही इनका मास्टर माइंड सोनू फरार हो गया था।
नोएडा में पैनल चलाते हुए आरोपी हुए थे गिरफ्तार
दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि, पुलिस को जानकारी मिली थी कि भिलाई के 9-10 लड़के उत्तर प्रदेश के नोएडा और दिल्ली में ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। उन्होंने तुरंत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाने की टीम को ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना किया। वहां जाने पर पता चला कि एक फ्लैट में दुर्ग-भिलाई के कुछ युवक रह रहे हैं। उनके द्वारा कुछ संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस टीम ने एलेस्टोनिया अपार्टमेन्ट, ग्रेटर नोएडा की 9वीं मंजिल में दबिश दी। वहां 9 लड़के ऑनलाइन सट्टा लायन बुक-15 का संचालन करते हुए पकड़े गए।
नोएडा पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस
मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में पैनल का संचालक वैशाली नगर निवासी सोनू नाम का युवक चला रहा था। उसी ने इन 9 आरोपियों को नोएडा नौकरी के लिए भेजा था। सोनू के साथ वैशाली नगर निवासी अंकित कनौजिया भी इसमें बड़े रूप से सक्रिय था। अंकित नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक से इंजीनियरिंग कर रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS