देखिए वीडियो : घर में लगी भीषण आग, किचन में रखे 2 गैस सिलेंडर बम की तरह ब्लास्ट

कांकेर। कांकेर जिले के सिदेसर गांव में एक घर में भीषण आग लगने की खबर आई है। घर में लगी आग लगाने से किचन में रखे दो गैस सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो गया। ये मामला कांकेर जिले के सिदेसर गांव का है। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन अभी तक हुई इस आगजनी का कारण नहीं पता लग पाया है। पुलिस की टीम जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिदेसर गांव में एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण लगी की घर के किचन में रखे दो गैस सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो गया। राहत की बात यह है की इस आगजनी से कोई घायल नहीं हुआ आग लगने के बाद समय रहते ही लोग घर के बाहर भागकर अपनी जान बचा ली। लेकिन घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। लोगों इस बात की सूचना फौरन दमकल विभाग को दी जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू करने की कोशिश जारी है। पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घर में किस तरह भीषण आग लगी है देखिये वीडियो ..
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS