चलती कार में आग, शीशा तोड़कर बचाई जान

छत्तीसगढ राज्य के रायपुर शहर के आमानाका थाना क्षेत्र से गुजरते वक्त सोमवार रात एक कार में अचानक से आग लग गई। कार के पीछे से धुंआ उठने के बाद एक दोपहिया सवार ने कार चालक को जानकारी दी कि चंद सेकंड में ही आग भभकी और वाहन के चारों तरफ फैल गई।
कार चालक ने कांच का शीशा तोड़ा और किसी तरह गेट खोलकर अपनी जान बचाई। आगजनी की सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक कार सवार पूरी तरह सुरक्षित है।
एएसपी लखन पटले के बताए अनुसार, कार सवार चालक ने आग लगने की खबर होते ही फौरन खुद को वाहन से अलग कर लिया। अगर जरा भी देर हुई होती, तो मामला गंभीर हो सकता था।
पुलिस के मुताबिक कार चालक का नाम विनोद कुमार बताया गया है। शंकरनगर में उनका निवास है। विनोद के दुर्ग से रायपुर आने के बाद आगजनी की घटना हुई। उनकी कार के पीछे धुंआ उठता देख एक दोपहिया चालक ने उन्हें इसकी जानकारी दी थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS