ई-स्कूटी के शोरूम में लगी आग : आग लगने से कई स्कूटी जलकर खाक, लाखों का नुकसान, आग पर काबू पाया गया

अंबिकापुर। अंबिकापुर के मनेंद्रगढ़ रोड में संचालित टूनवाल ई-स्कूटी के शोरूम में आग लग गई। आग लग जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं आग लगने से कई स्कूटी जल गईं। लाखों के नुकसान का अनुमान है। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू पा लिया। आगजनी का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। यह पूरा हादसा गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर शहर के मनेंद्रगढ़ रोड स्थित टूनवाल ई-स्कूटी के शोरूम में बंद कर संचालक एवं कर्मी घर चले गए थे। तभी बीती रात टूनवाल ई-स्कूटी के शो रूम में आग लग गई। इसके बाद लोगों ने बंद शो रूम के वेंटीलेशन से आग की लपटें निकलती देखीं और फायर ब्रिगेड एवं शो रूम के संचालक को दी गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड दो गाड़ियों की टीम मौके पर पहुंची। शो रूम को खुलवाकर आग पर काबू पाया गया। वहीं आगजनी का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। शोरूम के मालिक ने बताया कि, 30 से अधिक गाड़ियां शोरूम में रखा गया था। जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है। देखें वीडियो
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS