राइस मिल में लगी आग : कई सामान जलकर खाक, बंद रहने पर भी कर्मचारियों को बुलाया था काम पर...

राइस मिल में लगी आग : कई सामान जलकर खाक, बंद रहने पर भी कर्मचारियों को बुलाया था काम पर...
X
देर रात चंदखुरी गांव में स्थित राकेश राइस मिल में आग लग गई है।सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़िया मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पढ़िए पूरी खबर...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चंदखुरी गांव में स्थित राकेश राइस मिल भीषण आग लग गई। आग लगाने से मशीन और बारदाना, चावल और धान जलकर खाक हो गए। इसके बाद इसकी सूचना दमकल की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़िया मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात चंदखुरी गांव में स्थित राकेश राइस मिल में आग लग गई है।सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़िया मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं आग लगने का कारण अज्ञात है बताया जा रहा है कि, राइस मिल शनिवार और रविवार दो दिन बंद रहती है। वहां दिन में केवल लोडिंग अनलोडिंग का काम होता है। राइस मिल में कर्मचारियों को छुट्टी के दिन भी काम पर बुलवाया था। फिलहाल पुलिस आग लगाने कारण पता कर रही है। देखें वीडियो -


Tags

Next Story