छत्तीसगढ़ में शराब के लिए गोलीबारी : सुबह पांच बजे मांगी शराब, वृद्धा ने मना किया तो मार दी गोली...

छत्तीसगढ़ में शराब के लिए गोलीबारी : सुबह पांच बजे मांगी शराब, वृद्धा ने मना किया तो मार दी गोली...
X
आज सुबह लगभग 5 बजे दो अज्ञात बाइक सवार गायलूँगा निवासी 60 वर्षीय मोहनी बाई के पास आए और शराब की मांग करने लगे। जब वृद्धा ने उनसे कहा कि उसके पास शराब नहीं है तो उन्होंने वृद्धा पर गोली चला दी। ​पढ़िए पूरी खबर...

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार सुबह शराब नहीं देने पर एक वृद्धा पर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। इससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गायलूँगा का है।

मिली जानकारी के अनुसार गायलूँगा गांव में आज सुबह लगभग 5 बजे दो अज्ञात बाइक सवार गायलूँगा निवासी 60 वर्षीय मोहनी बाई के पास आए और शराब की मांग करने लगे। जब वृद्धा ने उनसे कहा कि उसके पास शराब नहीं है तो उन्होंने वृद्धा को पकड़ने की कोशिश की। वृद्धा डरकर भागते हुए घर से बाहर बाड़ी के गेट के पास पंहुच गई। वृद्धा के पीछे-पीछे दोनों बदमाश पहुंच गए और उसे जमीन पर पटककर गोली चला दी। इससे महिला को नाक के नीचे व आंख के पास गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए कुनकुरी होलीक्रॉस में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

Tags

Next Story