जवान के रायफल से फायरिंग : खाना खाते वक्त कंधे पर लगी गोली, घायल जवान रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए था तैनात...

जवान के रायफल से फायरिंग : खाना खाते वक्त कंधे पर लगी गोली, घायल जवान रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए था तैनात...
X
जवान के रायफल से मिस फायर होने की वजह से गोली उसके कंधे पर जा लगी। जवान रेलवे ट्रैक की सुरक्षा कर रहा था...फिर कैसे लगी गोली...पढ़े पूरी खबर

टोकेश्वर साहू/कांकेर- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में जवान के रायफल से मिस फायर होने की वजह से गोली उसके कंधे पर जा लगी। दरअसल, इंद्रजीत यादव नाम का जवान खाना खा रहा था, उसी वक्त अचानक उसकी रायफल से फायरिंग हो गई और गोली चल गई। खाना खाने के दौरान ही कंधे पर गोली लगी। बता दें, जवान रेलवे ट्रैक की सुरक्षा कर रहा था और इस वक्त वो एसएसबी 33 बटालियन मे कार्यरत है। कांकेर के अंतागढ़ प्राथमिक में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए राजधानी के हायर सेंटर भेजा गया है। घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने की है। यह पूरा मामला ताडोकी थाने के पास तुमापाल का है।

कोसरोंडा कैंप पहुंचने से पहले क्या हुआ था...

जानकारी के अनुसार, घायल जवान 33 बटालियन के एएसबी कैंप तूमापाल से सुबह लगभग साढ़े 8 बजे के आसपास अपनी पूरी टीम के साथ संवेदनशील क्षेत्र में रेल्वे ट्रैक सुरक्षा करते हुए कोसरोंडा कैंप की ओर जा रहे था। कोसरोंडा कैंप पहुंचने से पहले एक जगह रुका, उसी दौरान जवान इंद्रीजत की इंसास रायफल से एक गोली चल गई, जो कंधे के नीचे की ओर लगी। अचानक गोली चलते हुए उनके साथियों ने तुरंत संभाला और अस्पताल पहुंचाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया था भर्ती...

गोली चलने की जानकारी जंगल से बाहर आने पर कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन जवानों की मदद से घायल जवान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ लाया गया और प्राथमिक इलाज करके बह रह खून को रोका गया। अंतागढ़ में जवान के आने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि, यह घटना एक्सीडेंटल हुई है। प्राथमिक इलाज के बाद अंतागढ़ के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया है।

Tags

Next Story