राज्य में महिला पुलिस की पहली पिंक टीम, दिन में नहीं, रात में करेगी गश्त

मनोज साहू. भिलाई. प्रदेश का पहला जिला होगा दुर्ग, जहां पिंक गश्त टीम बनाई गई है। जिले की महिला पुलिस की टीम तैयार की जा रही है, जो शहर और ग्रामीण इलाकों में रात में गश्त करेगी। ऐसा पहली बार होगा, जब महिला पुलिस की टीम रात में गश्त करेगी। इसके लिए दुर्ग पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। महिला पुलिस की टीम तैयार कर उसे ट्रेनिंग देेना भी शुरू कर दिया है। जल्द ही इस पुलिस टीम को मैदान पर उतारा जाएगा। इसकी तैयारी जोरों से चल रही है।
बता दें कि हर जिले की पुलिस रात में गश्त करती है, ताकि रात में कोई असामाजिक तत्व किसी घटना-दुर्घटना या वारदात को अंजाम न दे, लेकिन हर जगह गश्त टीम में पुलिस जवान ही होते हैं। रात में कई बार महिला पुलिस अधिकारी गश्त ठीक से हो रही है या नहीं, इसका जायजा लेने गश्त करती हैं। कहीं भी महिला पुलिस की गश्त टीम नहीं है, लेकिन दुर्ग जिला पुलिस महिला पुलिस की टीम तैयार कर रही है। इसे पिंक गश्त टीम नाम दिया गया है। फिलहाल प्रयोग के तौर पर पिंग गश्त टीम शहरी इलाकों में गश्त करेगी। इसके बाद जब प्रयोग सफल होगा, तब इसे ग्रामीण इलाकों में भी लागू किया जाएगा। रात में घूमने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करेगी और महिलाओं को सुरक्षा देगी।
144 महिला पुलिसकर्मियों की टीम ले रही प्रशक्षिण
आईजी दुर्ग रेंज विवेकानंद सिन्हा के मार्गदर्शन, एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश में एसएसपी शहर संजय ध्रुव ने इस विषय पर पूरी प्लानिंग कर ली है। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों को दुर्ग आरक्षित केंद्र में प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है। ट्रेनिंग में 144 महिला पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई है, जिन्हें रात में गश्त के समय किन बातों का ध्यान रखना है, आपात स्थिति में क्या करना, शहर के प्रमुख इलाके जहां देर रात में लोग परिवार खाने व घूमते हैं, ऐसी जगहों का चिन्हांकन कर वहां गश्त करने पाइंट बनाया जा रहा है। जल्द ही गश्त शुरू की जाएगी।
जानिए क्यों बनाई गई टीम
आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने पिंग गश्त शुरू करने की योजना बनाई है। अब तक पुरुष पुलिस गश्त करते हैं। ऐसे में महिला पुलिसकर्मियों को रात्रि में आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करने यह पहल की जा रही है, ताकि महिला पुलिसकर्मी अपनी सूझबूझ से आपात स्थिति से निपटने के लिए सक्षम हो। साथ ही इससे शहर की आम महिलाओं और युवतियों को अपनी सुरक्षा का बोध होगा। उन्हें लगेगा कि उनके लिए भी महिला पुलिस है। इससे महिलाओं और युवतियों के बीच पुलिस का विश्वास बढ़ेगा।
144 महिला पुलिसकर्मियों की टीम तैयार
रात में महिला पुलिस टीम शहर में गश्त करेगी। 144 महिला पुलिसकर्मियों की टीम बनाई है, जिन्हें ट्रेंड कर रहे हैं। पिंक गश्त टीम इस लिए बनाई गई है, ताकि शहर की महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा का बोध हो। पुलिस के प्रति वश्विास बढ़े और महिला पुलिसकर्मी भी आपात स्थिति से निपटने सक्षम हो। तैयारी पूरी हो गई है। जल्द ही गश्त शुरू की जाएगी।
- संजय ध्रुव, एएसपी दुर्ग शहर
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS