थाईलैंड की मछली छत्तीसगढ़ में : प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से भरा ट्रक पकड़ा गया, 3 टन मछली का क्या हुआ... देखिए वीडियो

कुलजोत संधु- केशकाल । छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के नेशनल हाईवे 30 पर सारबेड़ा के समीप मछली से भरा ट्रक खराब हो गया था । जिसके कारण मछली को दूसरे वाहन में लोड कर रहे थे। इसके बाद मुखबिर ने इसकी सूचना मत्स्य विभाग, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मत्स्य विभाग, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग मौके पर पहुंची। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, नेशनल हाईवे 30 पर सारबेड़ा के समीप प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से भरा ट्रक खराब हो गया था । जिसके कारण मछली को दूसरे वाहन में लोड कर रहे थे । इसके बाद मुखबिर ने इसकी सूचना मत्स्य विभाग, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मत्स्य विभाग, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग मौके पर पहुंची।
वर्ष 2000 से थाई मांगुर मछली के परिवहन पर बैन है
बताया जा रहा है कि,ट्रक में 3 टन प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को भरकर आंध्रप्रदेश से उत्तरप्रदेश ले जा रही थीं। जिसकी कीमत 5 लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक में रखी प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया। मत्स्य विभाग ने बताया कि, वर्ष 2000 से इसके उत्पादन और परिवहन पर बैन है। फ़िलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। देखिए वीडियो -
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS