झंडा विवाद : गोंगपा ने मामले की CBI जांच की मांग रखी, अपने कार्यकर्ताओं को फंसाने का लगाया आरोप, राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संजय यादव-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में 3 मार्च के हुए विवाद को लेकर शुक्रवार को गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। हालांकि पुलिस ने बेरिगेट्स लगाकर गोंगपा के कार्यकर्ताओं को पहले ही रोका लिया। गोंगपा की मांग है कि, उनके जिलाध्यक्ष जे लिंगो सहित सभी जेल में बंद कार्यकर्ता निर्दोष हैं, उनको षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। वहीं इस मामले की सीबीआई जांच की मांग उन्होंने की है। पार्टी ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम इस आशय का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।
एसपी समेत कई पुलिस वाले हुए थे घायल
दरसअल, ग्राम हर्मो में 3 मार्च को गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के लोगों के साथ झण्डा लगाने के नाम पर विवाद हो गया था। जिसके बीच-बचाव में पहुंचे पुलिसकर्मियों पर गोंगपा के कार्यकर्ताओं ने लाठी डण्डे सहित पत्थरों से हमला कर दिया था। जिसके चलते SP-ASP सहित 21 पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए थे । वहीं पुलिस ने प्रदर्शन और पुलिस पर हमले में शामिल गोंगपा अध्यक्ष जे.लिंगो सहित 60 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS