रायपुर एयरपोर्ट को लगे पंख, सात दिन के भीतर शुरू होगी छह फ्लाइट, दूसरी लहर में हो गई थी बंद

रायपुर एयरपोर्ट को लगे पंख, सात दिन के भीतर शुरू होगी छह फ्लाइट, दूसरी लहर में हो गई थी बंद
X
कोरोना की दूसरी लहर के साथ रायपुर एयरपोर्ट से धड़ाम हो चुकी फ्लाइट का संचालन पुन: सामान्य होने का अनुमान है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ निजी एयरलाइंस कंपनी ने जुलाई के दूसरे पखवाड़े में सप्ताहभर के भीतर छह फ्लाइट शुरू करने की घोषणा कर दी है। वर्तमान में प्रति फ्लाइट 65 फीसदी यात्री के नियम के साथ यहां से 14 फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है।

अप्रैल में दूसरी लहर की शुरुआत के बाद रायपुर का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट एक बार फिर आधा लॉक हो गया था। यात्रियों की संख्या ना के बराबर होने के बाद एयरलाइंस कंपनी ने यहां से विमानों का संचालन धीरे-धीरे बंद करना शुरु कर दिया था और मई माह में प्रति फ्लाइट यात्रियों की औसत संख्या दस तक पहुंच गई थी। धीरे-धीरे केस कम हुए और यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी।

तीनों एयरलाइंस कंपनियों ने अपनी उड़ान की संख्या बढ़ाना शुरू किया। 21 जून के बाद यात्रा करने के नियम के शिथिल होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी और अब प्रति सप्ताह यहां से पांच हजार यात्री अपनी उड़ान पूरी कर रहे हैं। सभी शहर अनलाॅक होने के बाद यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से रायपुर एयरपोर्ट को भी पंख लग गए हैं और यहां से फ्लाइट की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्तमान में यहां 14 फ्लाइट उड़ान भर रही है जो प्रमुख रूप से दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और हैदराबाद सेक्टर के बीच संचालित हो रही है। आने वाले दिनों में इन शहरों के लिए फ्लाइट की संख्या बढ़ने के साथ नए शहर से हवाई संपर्क होने की संभावना है।

इन शहरों के लिए फ्लाइट

व्यास ट्रैवल्स के संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस महानगर चेन्नई के साथ बेंगलुरु, इलाबाद और इंदौर के लिए फ्लाइट का संचालन शुरू करेगी। इसके साथ मुंबई और दिल्ली के एक-एक फ्लाइट बढ़ाएगी। वर्तमान में रायपुर से दिल्ली के लिए छह फ्लाइट संचालित होती हैं, जिसमें से तीन फ्लाइट इसी कंपनी की हैं। वहीं मुंबई के लिए संचालित होने वाली तीन में से दो फ्लाइट इंडिगो संचालित करती है।

फ्लाइट का शेड्यूल

उड़ान 17 जुलाई से प्रारंभ

रायपुर शाम 5.50 रवाना होकर 7.50 बजे इंदौर, रायपुर से सुबह 8.35 बजे रवाना होकर 10.20 बजे इलाहाबाद

उड़ान 20 जुलाई से प्रारंभ

रायपुर से सुबह 8.05 बजे रवाना होकर 10.00 बजे दिल्ली

रायपुर से रात 8.20 बजे रवाना होकर 10.30 बजे बैंगलोर

21 जुलाई से प्रारंभ

रायपुर से शाम 6.40 बजे रवाना होकर 8.30 बजे चेन्नई (सोम, बुध, शुक्र)

23 जुलाई से प्रारंभ

रायपुर से सुबह 8.15 बजे रवाना होकर 10 बजे मुंबई ( सोम, शुक्र, शनि, रवि)

Tags

Next Story